Skip to content

JLKM प्रत्याशी देवेंद्र महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से 28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन दर्ज, प्रत्याशियों में मची खलबली

Megha Sinha

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव दो चरणों में होंगे, और पहले चरण का नामांकन शुक्रवार को समाप्त हो गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी जंग का आगाज कर दिया है।

28 अक्टूबर को देवेंद्रनाथ महतो अपने तीन और नामांकन पत्र विधिवत तरीके से दाखिल कर अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे।संगठन चुनाव प्रभारी कृष्णा महतो ने बताया कि नामांकन के दिन भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासनिक अनुमति के बाद जुलूस का रूट तय किया गया है, जिसमें सिल्ली के टुटकी मैदान से लेकर मोरहाबादी मैदान तक कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

रैली की शुरुआत राहे, सोनाहतु और सिल्ली प्रखंडों से होगी, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों से लोग टाटीसिलवे के ईआईएफ मैदान पर जुटेंगे और वहां से सभी एक साथ समाहरणालय भवन रांची तक पदयात्रा करेंगे।देवेंद्रनाथ महतो के अधिवक्ता सष्टी रंजन ने बताया कि 28 अक्टूबर को तीन प्रति नामांकन फाइल किए जाएंगे, जो जनता के समक्ष संपन्न होंगे।

महतो को पिछले लोकसभा चुनाव में भी नामांकन के समय ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जेल से ही चुनाव लड़कर उन्होंने सवा लाख से अधिक मत प्राप्त किए थे, जो उनके राजनीतिक जनाधार का प्रमाण है।देवेंद्रनाथ महतो के इस चुनावी अभियान को देखते हुए समर्थकों में उत्साह है। उनका मानना है कि महतो की संघर्षशील छवि और उनकी लोकप्रियता उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी बनाती है।