Skip to content
amit shah
amit shah
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर

Megha Sinha
amit shah
amit shah

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 2 नवंबर को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। शाम करीब 7 बजे दिल्ली से रांची पहुंचने के बाद, शाह भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों को चुनावी रणनीतियों के साथ “गुरु मंत्र” देंगे।

इन बैठकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, और संगठन महामंत्री करमवीर सिंह जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। शाह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों का मूल्यांकन करना और पार्टी को जीत की ओर प्रेरित करना है।

Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 1