Skip to content

India International Trade Fair : मेले के अंतिम दिनों में भी छाया झारखंड पवेलियन, माटी कला के लाइव डेमो और 30% तक की छूट बनी आकर्षण

India International Trade Fair : भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन इन दिनों दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

India International Trade Fair : मेले के अंतिम दिनों में भी यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने वाला यह पवेलियन अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से आगंतुकों का ध्यान खींच रहा है।

India International Trade Fair : पवेलियन में माटी कला बोर्ड की ओर से मिट्टी के बर्तन बनाने का लाइव डेमो विशेष आकर्षण बना हुआ है। पारंपरिक चाक पर मिट्टी को आकार देकर सुंदर बर्तन और कलाकृतियां तैयार करते कारीगरों को देखकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को झारखंड की पारंपरिक माटी कला और स्थानीय कारीगरों के हुनर को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।

इस दौरान हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की निदेशक प्रीति रानी ने भी मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वयं चाक पर मिट्टी को आकार देकर पारंपरिक कला का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी में यहां की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय कारीगरों की रचनात्मकता की अनूठी पहचान समाहित है। माटी कला केवल एक शिल्प नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे लाइव डेमो से कलाकारों की मेहनत और हुनर को पहचान मिलती है।

India International Trade Fair : मेले के अंतिम दिनों में भी छाया झारखंड पवेलियन, माटी कला के लाइव डेमो और 30% तक की छूट बनी आकर्षण 1

वहीं, मेले के समापन से पहले झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है। कई स्टॉलों पर चयनित उत्पादों की खरीदारी पर 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। इससे आगंतुक झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और आकर्षक कलात्मक वस्तुओं को किफायती कीमतों पर खरीद सकते हैं।

कुल मिलाकर, IITF-2026 में झारखंड पवेलियन पारंपरिक कला, संस्कृति, स्थानीय प्रतिभा और आकर्षक खरीदारी का अनूठा संगम बनकर उभरा है। मेले के अंतिम दिनों में भी यह पवेलियन देशभर से पहुंच रहे दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।