Skip to content
Advertisement

JHARKHAND NEWS : झारखंड के 11 जिलों में लू का अलर्ट, गोड्डा में पारा 45 डिग्री के पार

Bharti Warish
JHARKHAND NEWS : झारखंड के 11 जिलों में लू का अलर्ट, गोड्डा में पारा 45 डिग्री के पार 1

JHARKHAND NEWS : रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के तीन संभागों के 11 जिलों में मंगलवार और बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान अधिकतम तापमान मौजूदा तापमान से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपिश के कारण तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए मंगलवार से दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। लू को लेकर यह सीजन का पहला अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

पूर्वानुमान के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में लू चलने की संभावना है।

एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के उत्तर-पूर्व, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना के साथ 20 अप्रैल से लू से थोड़ी राहत मिल सकती है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा, जबकि डालटनगंज में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। देवघर, गढ़वा और जमशेदपुर में क्रमश: 43.2 डिग्री सेल्सियस, 42.8 डिग्री सेल्सियस और 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के तीन संभागों के 11 जिलों में मंगलवार और बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान अधिकतम तापमान मौजूदा तापमान से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है।

Advertisement
JHARKHAND NEWS : झारखंड के 11 जिलों में लू का अलर्ट, गोड्डा में पारा 45 डिग्री के पार 2
JHARKHAND NEWS : झारखंड के 11 जिलों में लू का अलर्ट, गोड्डा में पारा 45 डिग्री के पार 3