Ranchi News : रांची स्थित खेलगांव परिसर में CM Hemant Soren ने आज टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान CM Hemant Soren ने शूटिंग रेंज की उपलब्ध सुविधाओं, आधारभूत संरचना, रखरखाव एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

CM Hemant Soren ने संबंधित अधिकारियों से शूटिंग रेंज के संचालन, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल अवसंरचना के समुचित रखरखाव, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा खिलाड़ियों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा खेल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।


![]()
