Skip to content

Jharkhand News: सेवानिवृत्त IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह बने JHARERA के नए अध्यक्ष, नलिन कुमार सदस्य नियुक्त

Megha Sinha

Jharkhand News/Ranchi: झारखंड सरकार ने झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (JHARERA) में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल के आदेश के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय कुमार सिंह को JHARERA का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को JHARERA का सदस्य नियुक्त किया गया है।

नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों नियुक्तियां संबंधित प्रावधानों के तहत प्रभावी होंगी। नई नियुक्तियों के बाद JHARERA के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (JHARERA) राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित करने, घर खरीदारों के हितों की रक्षा करने तथा बिल्डरों एवं प्रमोटरों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करता है।