Skip to content

झारखंड के Former Minister Mannan Mallick का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

Megha Sinha

धनबाद: झारखंड की राजनीति और कोयलांचल के श्रमिक आंदोलन से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई। राज्य के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Mannan Mallick का मंगलवार सुबह रांची के पल्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 83 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही धनबाद सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेताओं, श्रमिक संगठनों और उनके समर्थकों ने इसे सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति बताया है।

राजनीतिक सफर रहा लंबा और संघर्षपूर्ण

Mannan Mallick का राजनीतिक सफर संगठन से शुरू होकर विधानसभा और मंत्री पद तक पहुंचा। वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर धनबाद विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला। मंत्री रहते हुए उन्होंने जनहित, श्रमिकों के अधिकार और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य किया।

वे लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के निजी सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।