Skip to content
Advertisement

JHARKHAND NEWS : रांची से देवघर के लिए IndiGo की फ्लाइट 14 नवंबर से होगी शुरू

Bharti Warish

JHARKHAND NEWS : रांची से देवघर के लिए 14 नवंबर से फ्लाइट शुरू हाेगी। Indigo की ओर से बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट अथॉरिटी काे इसका प्रस्ताव भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

इसमें कहा गया है कि 14 नवंबर से रांची-देवघर-काेलकाता विमान सेवा शुरू हाे जाएगी। काेलकाता से विमान दाेपहर 3:00 बजे रांची पहुंचेगा और देवघर के लिए दाेपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगा।

Deoghar से विमान शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगा और शाम 6:25 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। विंटर शेड्यूल में रांची-देवघर-काेलकाता के लिए इंडिगाे ने सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी दी थी।

पहली बार ऐसा हाेगा कि झारखंड के अंदर एक शहर काे दूसरे शहर से जाेड़ा गया है। इंडिगो ने अभी देवघर के लिए टिकट की बिक्री शुरू नहीं की है।

उड़ान कंपनी ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी को देवघर फ्लाइट का प्रस्ताव दिया है। अथॉरिटी द्वारा अप्रूव करते हुए फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Advertisement
JHARKHAND NEWS : रांची से देवघर के लिए IndiGo की फ्लाइट 14 नवंबर से होगी शुरू 1