Skip to content
Advertisement

मक्का मदीना से लौटे 800 हाजियों का जत्था, विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कोलकाता एयरपोर्ट में किया इस्तकबाल

zabazshoaib
Advertisement
Advertisement
मक्का मदीना से लौटे 800 हाजियों का जत्था, विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कोलकाता एयरपोर्ट में किया इस्तकबाल 1

Kolkata: हाजियों का जत्था हज कर वापस अपने मुल्क भारत लौट रहे हैं। गुरुवार को मक्का मदीना से लगभग 800 हाजियों का अंतिम जत्था कोलकाता एयरपोर्ट पहुँचा। झारखंड के हाजियों जत्था एयरपोर्ट पहुंचने पर झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष सह जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी अपनी पूरी टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और हाजियों का इस्तकबाल किया। मौके पर उपस्थित सभी हाजियों के चेहरे पर अपने वतन मे पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। हाजियों ने विधायक गले लगाया और बेहतर और दुरुस्त इंतजाम के लिए ढेर सारा शुक्रिया दिया। आगे हाजियों ने कहा की आपके नेतृत्व में हम सभी लोग बेहतर ढंग और सुविधा से हज करने गए थे और आज सकुशल अपने वतन लौट रहे हैं। हम सभी लोग आपको दिल से दुआ देते हैं। आपने सिर्फ झारखंडी नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने का काम किया है। हम सभी लोगों की दुआएं आपके साथ है।

मौके पर इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल सरकार को भी बेहतर इंतजाम के लिए धन्यवाद दिया और बंगाल हज कमेटी के अध्यक्ष को भी धन्यवाद दिया और झारखंड आने का न्यौता दिया। साथ ही कहा है कि मैं बहुत जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी से मिलकर अगले साल जाने वाले हाजियों के लिए और से भी बेहतर से बेहतर इंतजाम करने को लेकर वार्ता करूंगा ताकि हमारे हज यात्रियों को किसी प्रकार की कष्ट ना हो। साथ ही सभी हाजियों का शुक्रिया किया जिन्होंने देश के लिए अमन चैन एवं भाईचारगी की दुआ की। यही हमारे देश हिंदुस्तान की खूबसूरती है जो सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों को जोड़कर रखने का काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में हाजियों को और भी बेहतर सुविधा दिलाने का काम करूंगा।

मौके पर मेरे साथ इकराम हसन पप्पू आलम अर्शी जावेद हसन खुर्शीद अनवर सहित हज कमेटी की पूरी टीम उपस्थित हुई।

Advertisement
मक्का मदीना से लौटे 800 हाजियों का जत्था, विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कोलकाता एयरपोर्ट में किया इस्तकबाल 2