Skip to content
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर असुरा गांव पहुंचा प्रशासन, सोशल मीडिया अपील पर तुरंत कार्रवाई

zabazshoaib

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पांच बेसहारा बच्चों की शिक्षा, राशन, पोषण की व्यवस्था एवं बच्चों की नानी के लिए पेंशन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उपायुक्त चाईबासा को पीड़ित परिवार को हर जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं बच्चों की पढ़ाई हेतु व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
Advertisement

बताते कि सोशल मडिया X(ट्विटर) पर खाद्य सुरक्षाजन अधिकार मंच के द्वारा शेयर कर मुख्यमंत्री से मदद करने की अपील, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने रिट्वीट कर उपायुक्त को मदद करने का आदेश दिया।

बीडीओ ने पीड़ित परिवार से की भेंट

चाईबासा डीसी ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा असुरा गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट किया गया है। इस दौरान पता चला कि बच्चों का ना तो आधार कार्ड है और ना ही जन्म प्रमाण पत्र। बुजुर्ग नानी को पूर्व में पेंशन मिलता रहा है जो किसी कारणवश बंद हो गया। पेंशन के कागजात भी कहीं खो गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित असुरा गांव निवासी साहू पूर्ति एवं दुखी पूर्ति की मृत्यु 24 नवंबर 2024 को हो जाने के बाद उनके पांच बच्चे बेसहारा हो गये हैं। बच्चे को देखने बाले उनकी बुजुर्ग नानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से बंचित है। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया था।

Advertisement
सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर असुरा गांव पहुंचा प्रशासन, सोशल मीडिया अपील पर तुरंत कार्रवाई 1