Skip to content
Advertisement

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न, झुमरीतिलैया में मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी हुई।

Megha Sinha

कोडरमा: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद, झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर भाजपा समर्थकों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत एक झांकी मात्र है, और झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनना तय है। अनूप जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश और दुनिया में भाजपा का परचम लहरा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का नाम विदेशों में भी सम्मानित हो रहा है और भारत की पहचान मजबूत हो रही है। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, महामंत्री शिवेंद्र नारायण, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू और मंडल अध्यक्ष सुधीर सेठ सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न, झुमरीतिलैया में मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी हुई। 1