Skip to content
Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की समीक्षा

zabazshoaib
Advertisement
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की समीक्षा 1

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में की समीक्षा। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव सम्पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाय। महोत्सव में पहुँचने वाले सभी आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांस्कृतिक समारोह स्थल में आगंतुकों के बैठने की पूरी व्यवस्था हो। साज-सज्जा तथा भव्यता में कोई कमी न रहे इस हेतु पूरी तैयारी एक बेहतर प्लानिंग के साथ करें।

Advertisement
Advertisement

ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ नये कलाकारों को भी अवसर मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति को प्राथमिकता के तौर पर शामिल करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की भव्यता झारखंड के कला-संस्कृति पर केंद्रित हो यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान परिसर में लगे पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल पर लगे एक भी पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचे इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता के तौर पर मौका दें।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा एवं उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की समीक्षा 2