ई-रिक्शा से आयोजन स्थल का जायज़ा लेते नज़र आए मुख्यमंत्री Hemant Soren
Megha Sinha
Hemant Soren
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का खुद जायज़ा लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर पूरे आयोजन स्थल का भ्रमण किया और हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा, सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की सुविधाएं पूरी तरह से सुनिश्चित हों, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और नेमरा गांव के लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था इस तरह बनाई जाए कि भीड़भाड़ के बावजूद लोगों को आसानी से आवाजाही की सुविधा मिल सके।