राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार ‘अबुआ’ सरकार है। वर्ष 2019 में सरकार गठन के बाद हमारी सरकार राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने का निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जहां राज्य के सरकारी कर्मचारी आपके पंचायत- पंचायत जाकर आपकी समस्याओं के समाधान हेतु आपके द्वार तक पहुंचा है। पूर्व के दिनों में बूढ़े – बुजुर्ग को पेंशन या राशन कार्ड बनवाने हेतु अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परंतु आज राज्य के बूढ़े – बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए बिना ससमय पेंशन मिल रहा है।
शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में हो रहें निरन्तर कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में राज्य के गरीब बच्चे उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रहे है। किसान, मजदूर एवं गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन हेतु आज लंबी लाइन लगानी पड़ती है। प्रवेश परीक्षा में हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार आज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप 2025 के माध्यम से प्रति वर्ष कुल 25 छात्रों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले को दी इन योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 43785.760 लाख रुपए की कुल 507 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 21399.318 लाख रुपए की 361 योजनाओं का उद्घाटन और 22386.442 लाख रुपए की 147 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कुल 314279 लाभुकों के बीच 13092.426 लाख रुपए की परिसंपत्तियां एवं लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान की।
इस अवसर पर सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू , विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचंद डाडेल, पुलिस महानिरिक्षक क्रांति कुमार गाडिदेशी और साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।