Skip to content
Advertisement

CM Hemant Soren: खतरे में है देश की अर्थव्यवस्था: सीएम हेमंत सोरेन

Divya Kumari

Giridih: जब देश में लोगों ने आजादी का सपना नहीं देखा था,तब हमारे पूर्वजों ने जल जंगल बचाओ को अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थीl यह कहना है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का l बता दें कि गिरिडीह के झारखंड मैदान में शनिवार को आयोजित झामुमो गिरिडीह जिला का 50 वा स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे देश की अर्थव्यवस्था अब खतरे में हैl

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में आयोजित किया गया झामुमो का पांचवा स्थापना दिवस समारोह:

देश की अर्थव्यवस्था खतरे में है ,यह बुरी तरह गड़बड़ा गई है बैंकों का बुरा हाल है पूरे विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे नीचे जा सकती है l यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शनिवार को गिरिडीह झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांचवे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही lउन्होंने भाजपा और विपक्षियों पर खूब निशाना साधा ,अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई ,झारखंडयों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी करने का संकल्प दोहरायाl

CM Hemant Soren: देश के बैंक कभी भी डूब सकते हैं, वहां पैसा ना रखना-सीएम

उन्होंने कहा कि देश के बैंक कभी भी डूब सकते हैं एलआईसी जैसे कंपनियों का पैसा डूब रहा है lयही स्थिति रही तो देश की स्थिति भीख मांगने जैसी हो जाएगी lबैंक में पैसा मत रखना यह कभी भी डूब सकते हैंl

Advertisement
CM Hemant Soren: खतरे में है देश की अर्थव्यवस्था: सीएम हेमंत सोरेन 1