Skip to content
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज आईपीएल टीम में मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की

Divya Kumari

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज इंडियन प्रीमियर लीग, (आईपीएल) क्रिकेट की टीम- मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित विकेटकीपर -सह- बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण (अभ्यास ) शिविर के लिए बुलावा आया है। यह शिविर अगस्त माह- 2023 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पांदनटोली से आनेवाले प्रतिभावान क्रिकेटर रॉबिन मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने बेहतर खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड एवं देश का नाम रौशन करेंगे। ज्ञात हो कि वर्तमान में राजधानी रांची के नामकुम, नया टोली में रह रहे रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन आईपीएल क्रिकेट के लिए हुआ है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता एलिस मिंज, क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और श्री आसिफ हक मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज आईपीएल टीम में मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की 1

Also read: Jharkhand News: मुख्यमंत्री के प्रयासों से अपना जीवन सुधार रहीं झारखण्ड की बेटियां, बेटियों को उद्यमी बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही सरकार

Advertisement
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज आईपीएल टीम में मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की 2