Skip to content
Advertisement

DEOGHAR NEWS : DC देवघर के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे ने कराया FIR

Bharti Warish

DEOGHAR : एक बार फिर देवघर उपायुक्त और सांसद निशिकांत दुबे की चर्चा जोरो-शोरों से है। सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर DC के खिलाफ दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराया है।

Advertisement
Advertisement
DEOGHAR NEWS : DC देवघर के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे ने कराया FIR 1
Advertisement

सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि देवघर डीसी अपने रसूख का धौंस दिखा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के नियमों के अंतर्गत देवघर एयरपोर्ट के एडवाइजरी कमिटी का मैं चेयरमैन हूं। अगस्त महीने के 31 तारीख को मैं शाम के 5:15 बजे देवघर एयरपोर्ट दिल्ली का विमान पकड़ने के लिए पहुंचा। मेरे साथ भाजपा के सांसद मनोज तिवारी जो नागरिक विमान विभाग के स्थाई समिति के अध्यक्ष हैं। वह भी थे।

विमान के अंदर हम लोग लगभग 5: 25 बजे मैं अपना सुरक्षा जांच कर पहुंच गए पिछले कुछ दिनों से देवघर एयरपोर्ट पर विमान का आवागमन में लैंडिंग सुविधा नहीं रहने के कारण बाधित हो रही है। जिसे का केस झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है उस केस की सुनवाई इसी महीने होगी। इस सिलसिले में एयरपोर्ट डायरेक्टर से मैंने जानकारी प्राप्त करने के लिए गया था

उसी दरमियान झारखंड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने मुझे जाने से रोका वह मेरे पुत्र के साथ गाली गलौज किया। मुझे जान से मारने की धमकी दी। मेरे कार्य में बाधा पहुंचाने का काम उन्होंने देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री पर लगाया है और सांसद दुबे का यह भी कहना है कि उसी के कहने पर मेरे साथ ऐसा किया गया।

उन्होंने उपायुक्त पर आरोप लगाया कि अपने धौंस दिखाने के लिए ही देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा क्षेत्र एवं डीआरडीओ के रेसटरीकटेड क्षेत्र में बिना इजाजत के अंदर आ गए। सांसद निशिकांत दुबे कई आरोप लगाए और दिल्ली पुलिस में FIR कराया है।
देवघर डीसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धारा 124b,353,120b,441,448,201,506 व ऑफिशियल सेक्रेटर की धारा 2/2 के तहत FIR दर्ज कराया