Skip to content

बहरागोड़ा में CM Hemant Soren और विधायक Kalpana Soren का भव्य स्वागत

पूर्वी सिंहभूम। कोलकाता से रांची लौटने के क्रम में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) शनिवार को बहरागोड़ा पहुंचे। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बहरागोड़ा में CM Hemant Soren और विधायक Kalpana Soren का भव्य स्वागत 1

मुख्यमंत्री और विधायक के स्वागत को लेकर इलाके में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकगीतों की गूंज के बीच ग्रामीणों ने अपने उत्साह और स्नेह का परिचय दिया।

इस मौके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।