Skip to content
Advertisement

HEMANT SOREN : झारखण्ड का 22 साल पूरा हुवा , CM हेमंत सोरेन स्थापना दिवस पर करेंगे योजनाओं का शिलान्यास

Bharti Warish
HEMANT SOREN : झारखण्ड का 22 साल पूरा हुवा , CM हेमंत सोरेन स्थापना दिवस पर करेंगे योजनाओं का शिलान्यास 1

HEMANT SOREN : 15 नवंबर को झारखंड 22 साल का हो जाएगा। अलग राज्य के रूप में झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को किया गया था। कल राज्य का 22वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम होगा। इस मंच से मुख्यमंत्री राज्य की जनता के लिए कई सौगातों की भी बरसात करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4 बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा किसानों के लिए एप और पोर्टल लॉंच करेंगे। 2 नई औद्योगिक पॉलिसी का भी शुरू


15 नवंबर को झारखंड के सूखा प्रभावित इलाकों के पीड़ित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किसान राहत एप और पोर्टल लॉंच किया जाएगा। इस एप और पोर्टल के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

15 नवंबर से 19 दिसंबर तक सूखाग्रस्त घोषित किए गए प्रखंडों में कैंप लगाकर एप और पोर्टल में सूखा पीड़ित किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार झारखंड की कृषि अनियमित मानसून की भेंट चढ़ गई।

राज्य सरकार ने 24 में से 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा प्रभावित इलाका घोषित किया है। सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों में फिलहाल प्रति परिवार 3500 रुपये की आर्थिक सहायता दी है। बाकी की सहायता केंद्र सरकार से मांगी गई है।

रांची वासियों को इलाज में सुविधा हो। इसके लिए रांची सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया जाएगा। गौरतलब है कि 500 बेड की क्षमता वाली अस्पताल की नई बिल्डिंग पिछले महीने ही सिविल सर्जन को सौंपी गई है। इसमें 200 बेड में फिलहाल इलाज किया जा रहा है।

उद्घाटन के बाद बाकी 300 बेड पर भी इलाज हो सकेगा। बता दें कि 2007 में ही इस बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई थी। इस अस्पताल में गंभीर और असाध्य रोगों के इलाज के लिए भी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।


मुख्यमंत्री, राज्य स्थापना दिवस वाले दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4 बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, सीएम सारथी योजना और एकलव्य स्कील स्किम लांच करेंगे। गुरुजी क्रेडिट योजना के तहत मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा अन्य

शोध कार्य हुए लाभुक को 15 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। लाभुक को इसे 15 साल में लौटाना होगा। मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, जनसंचार, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट और चार्डट एकाउंट की पढ़ाई के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं पास युवा आदेवन कर सकेंगे। एकलव्य स्किल स्कीम के तहत युवाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।

बता दें कि झारखंड में स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर झारखंड आ रही हैं लेकिन राजकीय समारोह में शामिल नहीं होंगी।

राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट से सीधा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू जाएंगी। वहीं मोरहाबादी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है जहां मुख्यमंत्री योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Advertisement
HEMANT SOREN : झारखण्ड का 22 साल पूरा हुवा , CM हेमंत सोरेन स्थापना दिवस पर करेंगे योजनाओं का शिलान्यास 2
HEMANT SOREN : झारखण्ड का 22 साल पूरा हुवा , CM हेमंत सोरेन स्थापना दिवस पर करेंगे योजनाओं का शिलान्यास 3