Skip to content
Hemant Soren
Hemant Soren

Hemant Soren का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लिए बढ़ाया गया पैसा

Megha Sinha
Hemant Soren
Hemant Soren

झारखंड की Hemant Soren सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लाभुकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जाएगा।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लाभुकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद अबुआ योजना के लाभुकों की तरह ही मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लाभुकों को भी 15 लाख तक मुफ्त उपचार सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर बीमारियां झेल रहे लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि इस योजना के तहत कितनी बीमारियों में फायदा उठाया जा सकता है।

15 लाख तक मुफ्त उपचार सुविधा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ट्रस्ट मोड में मिलेगी। यह निर्णय बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख को गंभीर बीमारी योजना में शामिल 21 बीमारियों के पैकेज तय करने को कहा।