Skip to content
Advertisement

Jharkhand: भीष्म गर्मी के कारण कक्षा KG से 12वीं तक को सरकार ने बंद करने का दिया निर्देश, जाने कब तक रहेंगे विद्यालय बंद

Advertisement
Jharkhand: भीष्म गर्मी के कारण कक्षा KG से 12वीं तक को सरकार ने बंद करने का दिया निर्देश, जाने कब तक रहेंगे विद्यालय बंद 1

Jharkhand रांची: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सं०सं-2/वि01-03/2024. ./विभागीय आदेश संख्या-1033 दिनांक-09.06.2024 द्वारा राज्य में गर्मी के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं दिनांक-15.06.2024 तक सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित किए जाने का आदेश निर्गत किया गया है।

Advertisement
Advertisement

राज्य में भीषण गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में वर्ग-KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं दिनांक-12.06.2024 से दिनांक-15.06.2024 तक के लिए बंद की जाने का निर्देश दिया है।

महत्वपूर्ण बिन्दु :-

  1. उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी।
  2. निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।
  3. एतद् संबंधी पूर्व निर्गत आदेश को इस हद तक संशोधित समझा जाय।
  4. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
  5. उक्त पर विभागीय प्रभारी सचिव महोदय का अनुमोदन प्राप्त है।
Jharkhand: भीष्म गर्मी के कारण कक्षा KG से 12वीं तक को सरकार ने बंद करने का दिया निर्देश, जाने कब तक रहेंगे विद्यालय बंद 2
Advertisement
Jharkhand: भीष्म गर्मी के कारण कक्षा KG से 12वीं तक को सरकार ने बंद करने का दिया निर्देश, जाने कब तक रहेंगे विद्यालय बंद 3