Jharkhand News: रांची : झारखंड को लेकर कांग्रेस में कई दिनों से चल रही असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार को बड़ा बदलाव किया। राजेश ठाकुर के स्थान पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। केशव महतो कमलेश कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थे। इसके अलावा, हेमंत सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया है। आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नियुक्ति की घोषणा करते हुए राजेश ठाकुर के कार्यकाल की सराहना की। केशव महतो कमलेश झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge द्वारा श्री केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष और श्री @DrRameshwarOra1 को CLP नियुक्त किया गया है।
— Congress (@INCIndia) August 16, 2024
आप दोनों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DgIk7JTxI7