Skip to content
Jharkhand News
Jharkhand News

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पाण्डेय की माता के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Megha Sinha
Jharkhand News
Jharkhand News

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाण्डेय की माता स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

ज्ञात हो कि 12 अक्टूबर 2025 को जलेश्वरी देवी जी का निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों में गहरा शोक व्याप्त है। जलेश्वरी देवी जी अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित एक समृद्ध परिवार छोड़ गई हैं। परिवार के सदस्यों और परिचितों ने बताया कि वह अपने जीवनकाल में अत्यंत सरल, धार्मिक और समाजसेवी स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार और समाज में सादगी व मानवीय मूल्यों की मिसाल कायम की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि जलेश्वरी देवी जैसी माताएं समाज की नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि उनके संस्कारों का प्रभाव आज उनके पुत्रों और परिवार के सदस्यों के कार्यों में झलकता है। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार श्री पाण्डेय के साथ खड़ा है।