Skip to content
Hemant Soren
Hemant Soren

Jharkhand News : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने किया स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, राज्यवासियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान की अपील

Hemant Soren
Hemant Soren

Jharkhand News : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान कर राज्यव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ किया। झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह महाअभियान 12 से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में चलेगा। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने इस अवसर पर राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान एक महान कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों की धरती है, और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से हम सब इस भावना को और मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने खुद रक्तदान कर पूरे राज्य के नागरिकों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।

राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर झारखंड एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है — अब पूरा राज्य जीवनदान का केंद्र बनेगा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 12 से 28 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने में भागीदारी निभा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में रक्त की कमी को पूरा करना और हर जरूरतमंद तक सुरक्षित रक्त पहुंचाना है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि “अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी की जिंदगी न रुके, यही इस अभियान की मूल भावना है।” इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद महतो, सुदिव्य कुमार, शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।