Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा और जनप्रिय नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी भी शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन एक जनप्रिय नेता थे। उन्होंने झारखंड की पहचान और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष किया। वे हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।