Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: पहली बार झारखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन, स्कूल से लेकर प्रखंड स्तरों तक खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा

Jharkhand News: पहली बार झारखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन, स्कूल से लेकर प्रखंड स्तरों तक खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा 1

Jharkhand News: झारखंड के हर खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की कोशिश जैसी हुई है, वैसी शायद ही कभी हुआ हो। झारखंड खेल नीति-2022 लाने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की व्यक्तिगत रूचि ने आज खिलाड़ियों के अंदर जो भाव जगाया है, वह काफी जरूरी था। हेमंत की सोच इस बात पर टिकी है कि देश के सभी खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व हो। मुख्यमंत्री यह बात यूं ही नहीं कर रहे हैं। उनका विशेष फोकस खेल और खिलाड़ियों पर हैं। आज राज्य के प्रखंडों से लेकर स्कूलों तक इवेंट का आयोजन कर उमदा खिलाड़ियों की प्रतिभा को खोजा जा रहा है। राज्य में पहली बार कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। ऐसे सैंकड़ो उदाहरण हैं जब किसी भी तरह के समस्या से ग्रसित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं।

Jharkhand News: हर खेल के खिलाड़ियों को मिल रही है हेमंत सोरेन का साथ

  • फुटबॉल : फीफा वर्ल्ड कप खेलकर लौटीं भारतीय अंडर 17 टीम की कप्तान अष्टम उरांव सहित छह फुटबॉल खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बात कर इनकी समस्याओं को सुना। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से खेल के मैदान के विकास की मांग की। इसी मांग के अनुरूप हेमंत सोरेन ने हर जिलों के उपायुक्तों को  खेल का मैदान बनाने का निर्देश दिया है।
  • हॉकी : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये दी।
  • तीरंदाज : प्रतिभावान तीरंदाज और जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप -2020 की ओवरऑल चैंपियन दीप्ति कुमारी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए का चेक दिया।
    इसी तरह पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली राज्य की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
  • क्रिकेट : ब्लाइंड क्रिकेट टी 20 वर्ल्ड कप के लिए चयनित नेत्रहीन क्रिकेटर सुजीत मुंडा को जमीन और घर देने के साथ वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए क्रिकेट किट दिया गया।
  • लॉन बॉल : लॉन बॉल खिलाड़ियों को हर संभव मदद पहुंचाने का ही परिणाम हैं कि एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम में झारखंड से 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह चैंपियनशिप मलेशिया के क्वालालांपुर में आयोजित हुई थी।
  • बास्केट बॉल : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुत्र नितिल सोरेन भी बास्केट बॉल में रूचि ले रहे हैं। नितिल आगामी नवंबर माह को महाराष्ट्र में होने वाले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • शतरंज :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे बेटे विश्वजीत एच सोरेन की रूचि ने चेस (शतरंज) में हैं। विश्वजीत सोरेन तमिलनाडु में नवंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

50 लाख छात्र- छात्राओं में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजने की पहल।
50 लाख से अधिक स्कूली छात्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजने के लिए सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो झारखंड का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मेगा स्पोर्टिंग इवेंट का आयोजन स्कूलों से लेकर प्रखंडों तक किया जा रहा है। इससे प्राथमिक स्कूल से उच्च माध्यमिक स्तर तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को  अपने खेल और कौशल को सुधारने का अवसर मिला है।

Jharkhand News: राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का भी बढ़ा प्रचलन।


खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार झाऱखंड में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुछ प्रमुख प्रतियोगिता शामिल हैं।

  • सिमडेगा में 11वीं सबजूनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप – 2021
  • सिमडेगा में 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता – 2021
  • खूंटी के ब्लू स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में ईस्ट जोन राष्ट्रीय बालक व बालिका हॉकी प्रतियोगिता – 2023
    –  रांची में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता झारखंड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आय़ोजन होना (27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक) है।
  • 7वीं सीनियर राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 के लिए झारखंड फुटबॉल टीम के लिए सेल अकादमी बोकारो में कैम्प का आयोजन।
Advertisement
Jharkhand News: पहली बार झारखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन, स्कूल से लेकर प्रखंड स्तरों तक खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा 2
Jharkhand News: पहली बार झारखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन, स्कूल से लेकर प्रखंड स्तरों तक खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा 3