Skip to content
Advertisement

Jharkhand News : झारखंड के हज यात्रियों को ट्रेन से कोलकाता पहुंचाया जाएगा- डॉ इरफान अंसारी

Bharti Warish

Jharkhand News : आज हज हाउस रांची में मैराथन बैठक चली जिसमें माननीय कल्याण मंत्री हाफिजउल हसन और हज कमिटी के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी उपस्थित हुए। मौके पर हज कमेटी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कई प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुईं।

Advertisement
Advertisement

मौके पर चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के आजमिने हज को कोलकाता इम्बारकेसन तक पहुंचाने के लिए ट्रेन की सुविधा प्रदान की जाएगी। ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच के लिए कल डीआरएम रांची से बात हो गई है।

आगे विधायक जी ने कहा की कोलकाता हज हाउस में झारखंड के हज यात्रियों के लिए सारी व्यवस्था की जाएगी। हमारे हज यात्रियों को किसी प्रकार की कष्ट ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। हावड़ा स्टेशन से हज हाउस कोलकाता तक बस सेवा एवं हज यात्रियों के लिए नाश्ता खाना सभी का उत्तम प्रबंध किया जाएगा।*

आगे विधायक जी द्वारा बैठक में झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष को स्टेटस बहाल करने पर लंबी चर्चा हुई जिसमें राज्य हज समिति के सदस्य के द्वारा कहा गया कि झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष को स्टेटस एवं देय सुविधा प्रदान किया जाना चाहिए ताकि हज 2023 के हज यात्रियों के कार्यों के सुचारु रुप से निष्पादन किया जा सके। अध्यक्ष महोदय को स्टेटस देने से संबंधित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।*

मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की हम लोगों ने मिलजुल कर हज यात्रियों के लिए सभी इंतजाम कर लिए थे परंतु अचानक से इम्बारकेसन पॉइंट बदले जाने से थोड़ी परेशानी आई। परंतु हम सभी लोग मिलजुल कर हज यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कोलकाता मे सारा इंतजाम कर रहे हैं।

मौके पर झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य मौलाना तहजीबुल हसन मोहम्मद अनवर कासमी मोहम्मद इकबाल आलम मोहम्मद मनीर आलम शेख बदरुद्दीन मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फैजउल्लाह मिस्बाही एवं कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जियाउल अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Jharkhand News : झारखंड के हज यात्रियों को ट्रेन से कोलकाता पहुंचाया जाएगा- डॉ इरफान अंसारी 1