Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सिकंदर बना चैंपियन

Jharkhand News: झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सिकंदर बना चैंपियन 1

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ और टाटा स्टील खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ओपन झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता को बोरमो बोकारो जिला के कुरपनिया निवासी वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी सिकंदर अनीस ने जीत लिया है l

Jharkhand News: जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में हुआ प्रतियोगिता

बता दे कि जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में जमशेदपुर में यह प्रत्येक प्रतियोगिता हुआl झारखंड के सभी जिलों में 125 खिलाड़ी इस झारखंड चैंपियन के खिताब को जीतने के लिए इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे lसिकंदर अनीस ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया ,हालांकि झारखंड के वरीय खिलाड़ी रोहन विजय सिंह और सिकंदर अनीश में विजेता का फैसला अंत तक नहीं हो पाया थाl दोनों ही इस प्रतियोगिता में अपराजेय थे और फाइनल में दोनों के बीच मुकाबला बराबरी पर था l


किंतु बकल सिस्टम से सिकंदर को विजेता घोषित किया गया lसिकंदर को इनाम की राशि 21हज़ार रुपए नगद के साथ विजेता ट्रॉफी झारखंड राज्य शतरंज संघ के पूर्व सचिव एन के सिंह द्वारा दिया गया lसिकंदर की इस जीत से बोकारो जिला के शतरंज प्रेमी बहुत खुशी व्यक्त कर रहे हैं lबोकारो जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव सह यूएमएफ के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस, पूर्व सचिव भरत प्रसाद रवानी, पूर्व बोकारो जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंद्र कुमार सिन्हा, सीसीएल के वरिष्ठ खिलाड़ी ईश्वर प्रसाद, मणिक डे ,सुबीर मुखर्जी, देव कुमार सिकंदर नायक ,चंदेश्वर आदि ने जीत पर बधाई दी हैl

Story by -Divya Kumari

Advertisement
Jharkhand News: झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सिकंदर बना चैंपियन 2
Jharkhand News: झारखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सिकंदर बना चैंपियन 3