Skip to content
Advertisement

Jharkhand PESA Act: झारखंड में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता: चंपई सोरेन

Jharkhand PESA Act: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में पेसा (PESA

) नियमावली लागू किए जाने की कवायद तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री चंपईसोरेन के समक्ष झारखंड मंत्रालय में आज पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” विषय पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी गई। मुख्यमंत्री ने “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में शीघ्र पेसा (PESA) कानून लागू की जा सके इस निमित्त कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली बने यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, निदेशक पंचायती राज निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Jharkhand PESA Act: झारखंड में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता: चंपई सोरेन 1