Skip to content

Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: आपकी विकास पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

zabazshoaib

Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024:– झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर रही हैं। इसी कड़ी में नई राजनीतिक ताकत “आपकी विकास पार्टी” ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने इस सूची को जारी किया। और साथ ही साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह “कलम की निब सात किरणों के साथ” का भी लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के विकास और जनता के हितों पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने 24 साल हो गए हैं, लेकिन यहां के लोग अब तक विकास से वंचित हैं। विभिन्न पार्टियों ने राज्य पर शासन किया,लेकिन जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रत्याशियों की पहली सूची में नाला विधानसभा से जयंती बनर्जी, डुमरी विधानसभा से रकीब आलम, कोडरमा विधानसभा से डॉ. कहकसा कमाल, धनवार विधानसभा से मो. सगीर एवं बड़कागांव विधानसभा से मो. खिताब अनवर के नाम शामिल है।

Advertisement


वहीं श्री मुस्तफा ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे और झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का एजेंडा राज्य के पिछड़े इलाकों में विकास, रोजगार, स्वाथ और शिक्षा के सुधार पर केंद्रित रहेगा। बताते चले कि आपकी विकास पार्टी का जब से लॉन्चिग हुआ है तब से जन समुदाय के हित के लिए निरंतर आंदोलनरत रहा है।
अब देखना यह होगा कि जनता नई पार्टी को किस रूप में स्वीकार करती है और आगामी चुनावों में इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

Also Read: Jharkhand Cabinet Meeting: हेमंत सरकार की आखरी कैबिनेट बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर