JPSC Mains Result: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 864 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है और अब वे साक्षात्कार दौर में शामिल होंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी आयोग जल्द ही जारी करेगा।
इस प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में 7,011 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 24 जून 2023 के बीच किया गया था।
करीब 11 महीने की प्रतीक्षा के बाद परिणाम सामने आया है। गौरतलब है कि परिणाम में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया और आयोग पर दबाव बनाया। हाल ही में आयोग द्वारा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को रिपोर्ट सौंपने के बाद परिणाम जारी किया गया।
महत्वपूर्ण बिंदु:
कुल 342 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
7,011 अभ्यर्थियों ने दी थी मुख्य परीक्षा
864 अभ्यर्थी घोषित हुए सफल
इंटरव्यू 100 अंकों का होगा
मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों पर आधारित होगी।
JPSC Mains Result: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम आसानी से देख सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध “सिविल सेवा मेन्स 2024 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- सूची में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
- परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर ले लें