Skip to content
Koderma Accident
Koderma Accident

Koderma Accident : NH-20 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मंटू राउत की मौ,त, मुआवजे की मांग पर जाम

Koderma Accident
Koderma Accident

Koderma Accident :रांची–पटना मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन का कहर, परिजनों ने श,व रखकर किया चक्काजाम; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी

Koderma Accident : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में NH-20 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मंटू राउत की मौके पर मौ,त हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।
Koderma Accident : NH-20 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मंटू राउत की मौ,त, मुआवजे की मांग पर जाम 1

Koderma Accident : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रांची–पटना मुख्य मार्ग NH-20 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ताराटांड़ निवासी 50-52 वर्षीय मंटू राउत की मौके पर ही मौ,त हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 9:30 से 10:30 बजे के बीच की है। हादसा NH-20 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाईपास मार्ग पर हुआ। मृ,तक की पहचान झुमरी तिलैया के ताराटांड़ निवासी मंटू राउत, पिता स्वर्गीय धनपत राउत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मंटू राउत अपने पुत्र संतोष राउत के साथ पेट्रोल पंप के पास एक होटल चलाते थे। रोज की तरह मंगलवार रात भी वे होटल बंद कर अपने घर लौट रहे थे। उनका घर सड़क के ठीक विपरीत दिशा में स्थित है, इसलिए दोनों पैदल सड़क पार कर रहे थे।

इसी दौरान कोडरमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंटू राउत करीब 20 फीट दूर जा गिरे। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Koderma Accident : NH-20 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मंटू राउत की मौ,त, मुआवजे की मांग पर जाम 2

मृतक के पुत्र संतोष राउत ने बताया, “टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज होटल तक गूंज उठी। जब हम दौड़कर पहुंचे तो पिताजी सड़क पर गिरे पड़े थे। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।”

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृ,तक का श,व NH-20 पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन मृ,तक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब 20 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कराने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। कोडरमा अंचल अधिकारी ने भी परिजनों को भरोसा दिलाया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Koderma Accident : NH-20 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मंटू राउत की मौ,त, मुआवजे की मांग पर जाम 3

स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-20 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, चेतावनी संकेतक और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। अब सवाल यह है कि पुलिस कब तक अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है।