Skip to content
Advertisement

KODERMA NEWS : महाजनसंपर्क अभियान मे युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही

Bharti Warish

KODERMA NEWS : भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक विधायक डॉ नीरा यादव के आवासीय कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता ने की।बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।

विधायक डॉ नीरा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मंडल स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन सात से 10 जून तक करेंगे। 10 से 20जून तक विकास तीर्थ बाइक रैली एवं 19 से 21 जून के बीच लाभार्थी सम्मेलन तथा 25 जून को ऑनलाइन क्विज का आयोजन होगा।

नितेश चंद्रवंशी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज चौधरी आदि मौजू प्रताप मेहता ने भी अपने विचार रखे। और महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर राजकुमार यादव, मनोज यादव, सौरव कुमार, श्याम सुंदर यादव, दिलीप यादव, विनय शाण्डिल्य, राजा यादव, मनोज कुमार, सुनील कुमार मेहता, टिंकू यादव, लक्ष्मण रजक, राम वचन यादव, पिंटू श्रीवस्ताव , सुनील सिंह, रोहित जायसवाल, जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, जोन सभी मंडल प्रभारी आदि मौजूद थे.

Advertisement
KODERMA NEWS : महाजनसंपर्क अभियान मे युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही 1