Skip to content
Advertisement

मंत्री हफीजुल हसन ने गोल्डी मिश्रा को अपने आवास पर अत्याधुनिक तीरंदाजी खेल उपकरण देकर सम्मानित किया

zabazshoaib
मंत्री हफीजुल हसन ने गोल्डी मिश्रा को अपने आवास पर अत्याधुनिक तीरंदाजी खेल उपकरण देकर सम्मानित किया 1

रांची : अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन,कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने गोल्डी मिश्रा को अपने आवास पर अत्याधुनिक तीरंदाजी खेल उपकरण दिया. साथ ही गुजरात में राष्ट्रीय खेल में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. गोल्डी ने इसके लिये राज्य सरकार और खेल निदेशालय का आभार जताया. उम्मीद जतायी कि राज्य सरकार के सहयोग से वे 2024 और 2028 में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर कर पाएंगे. इस मौके पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा के अलावा विभागीय तीरंदाज़ी खेल प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, डी साई स्वरी, करण कर्मकार, प्रकाश राम और महेंद्र करमाली भी उपस्थित थे।

Advertisement
मंत्री हफीजुल हसन ने गोल्डी मिश्रा को अपने आवास पर अत्याधुनिक तीरंदाजी खेल उपकरण देकर सम्मानित किया 2
मंत्री हफीजुल हसन ने गोल्डी मिश्रा को अपने आवास पर अत्याधुनिक तीरंदाजी खेल उपकरण देकर सम्मानित किया 3