Skip to content
municipal elections 2026
municipal elections 2026

Municipal Elections 2026: रांची नगर निगम और बुड़ू नगर पंचायत के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

Megha Sinha
municipal elections 2026
municipal elections 2026

Municipal Elections 2026 : उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी नामांकन, मतदान और मतगणना की पूरी जानकारी

Municipal Elections 2026 : रांची में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रांची नगर निगम और नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यक्रम, मतदाता संख्या, मतदान केंद्र, खर्च सीमा और महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
Municipal Elections 2026: रांची नगर निगम और बुड़ू नगर पंचायत के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित 1

Municipal Elections 2026 : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: पूरी जानकारी एक नजर में

रांची में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को उपविकास आयुक्त रांची सौरभ कुमार भुवनिया ने समाहरणालय स्थित जी-14 सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रांची नगर निगम एवं नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र अंतर्गत होने वाले निर्वाचन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम नक्सल सुदर्शन भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। उपविकास आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Municipal Elections 2026 : नामांकन से लेकर मतदान तक का चुनाव कार्यक्रम

उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने बताया कि अभ्यर्थी 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

  • 05 फरवरी 2026 – नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा
  • 06 फरवरी 2026 – नाम वापसी की अंतिम तिथि
  • 07 फरवरी 2026 – चुनाव प्रतीक आवंटन
  • 23 फरवरी 2026 – मतदान (प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक)
  • 27 फरवरी 2026 – मतगणना (प्रातः 08:00 बजे से)

Municipal Elections 2026 : रांची नगर निगम क्षेत्र: 53 वार्ड, 10 लाख से अधिक मतदाता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 53 वार्ड हैं। यहां कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 808 मुख्य एवं 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।

नगर निगम क्षेत्र में कुल 10,27,723 मतदाता हैं, जिनमें

  • 5,18,695 पुरुष,
  • 5,08,971 महिला,
  • 57 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

संवेदनशीलता के आधार पर 274 सामान्य, 507 संवेदनशील एवं 128 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। कुल 257 मतदान केंद्र भवन नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित किए गए हैं।

महापौर पद के लिए 25 लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 5 लाख रुपये की व्यय सीमा निर्धारित की गई है।

Municipal Elections 2026: रांची नगर निगम और बुड़ू नगर पंचायत के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित 2

Municipal Elections 2026 : नगर पंचायत बुड़ू: 13 वार्ड और 16 मतदान केंद्र

नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र में कुल 13 वार्ड हैं, जहां 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 16,625 मतदाता हैं, जिनमें 8,168 पुरुष एवं 8,457 महिला मतदाता शामिल हैं।

बुड़ू क्षेत्र में 15 सामान्य एवं 1 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 5 लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 1 लाख रुपये की खर्च सीमा तय की गई है।


Municipal Elections 2026

उपविकास आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां की गई हैं और प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।