
झारखण्ड के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदेव पासवान जो सदैव पीड़ित परिवार की आवाज को बुलंद करने का कार्य करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्हें सूचना मिली कि हजारीबाग जिला अंर्तगत चलकुसा थाना स्थित जमसोती गांव की निवासी करीना कुमारी उम्र 10 वर्ष का अचानक दाया पैर और हाथ काम करना बंद कर दिया। इलाज हेतु उसकी मां रिम्स, रांची लेकर गई एवं भर्ती कराई।
राशन कार्ड में करीना का नाम नहीं होने के कारण जांच में ज्यादा खर्च हो रहे थे, जिसे उसकी मां वहन करने में सक्षम नहीं थी। करीना की चार बहने हैं। पिता का 2 वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्थिति को देखते हुए ब्रह्मदेव पासवान ने तुरंत सोशल मीडिया के ट्विटर के माध्यम से इस मामले की जानकारी झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन सहित संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उसके बाद मामले पर संज्ञान लिया गया। अभी पीड़ित का इलाज जारी है। डॉक्टर ने जानकारी दी है कि यह एक ट्रांसवर्स माईलाइटिस का केस है, जिसमें शरीर का कोई भाग काम करना बंद कर देता है। वे लोग बेहतर प्रयास कर रहे हैं।
संज्ञान में लेने के लिया धन्यवाद मंत्री जी।
— Brahmdeo Paswan (@iBrahmdeoPaswan) April 21, 2023
ब्रह्मदेव पासवान ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंदों का मदद करना हमारा कर्तव्य है। हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों की सरकार है। उनके कार्यकाल में पैसे के अभाव के कारण इलाज में कोई कमी नहीं होगी।
पासवान ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मंत्री चंपई सोरेन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित डॉक्टर व पदाधिकारियों को समुचित इलाज हेतु निर्देशित करने का कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद एवं आभार।
Also read: Jharkhand News: झारखंड मंत्रालय में बढ़ाई गई सुरक्षा, अब पत्रकारों को भी दिखाना होगा पहचान पत्र
