Skip to content
Union Budget 2025
Union Budget 2025

Union Budget 2025 : बजट से विकसित भारत का सपना पूरा होगा – डॉ. नीरा यादव

Megha Sinha
Union Budget 2025
Union Budget 2025

Union Budget 2025 : महिला सशक्तिकरण, युवाओं और विकास को मिली नई रफ्तार

Union Budget 2025 : रविवार 1 फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट को लेकर कोडरमा विधायक एवं झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने इसे “विकसित भारत की मजबूत नींव” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला है। डॉ. नीरा यादव के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार जनहित में बड़े और दूरदर्शी फैसले ले रहा है, और यह बजट उसी सुधार-यात्रा को नई गति देता है।
Union Budget 2025 : बजट से विकसित भारत का सपना पूरा होगा – डॉ. नीरा यादव 1

डॉ. नीरा यादव ने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बनीं निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि “मोदी सरकार का रिफॉर्म एक्सप्रेस अब विकसित भारत की दिशा में और तेज़ी से दौड़ेगा।”

Union Budget 2025 : इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बल

डॉ. नीरा यादव ने बताया कि बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण का प्रावधान देश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देगा। इसके साथ ही, अगले पांच वर्षों में बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा से स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि नॉलेज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए हेल्थ एडवांसमेंट पर जोर दिया गया है, जिससे भारत का डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम और मजबूत होगा। कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने के उपाय आम लोगों के लिए बड़ी राहत हैं।

Union Budget 2025 : कारीगरों, युवाओं और रोजगार पर फोकस

डॉ. नीरा यादव के अनुसार, बजट में मेगा टेक्सटाइल पार्क, नेशनल फाइबर स्कीम, मैन-मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर और नेशनल हैंडलूम पॉलिसी जैसे प्रावधानों से कारीगरों और बुनकरों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत की सोच मजबूत होगी।

उन्होंने देश में 3 नए आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा, दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाने के फैसले और बायोफार्मा में बड़े निवेश की सराहना की। साथ ही कहा कि भारत युवाओं का देश है, और इस बजट में युवा शक्ति व रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो समृद्ध और विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा।

अंत में डॉ. नीरा यादव ने कहा कि यह बजट आम लोगों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम देशभर में दिखाई देंगे।