Skip to content
World Economic Forum
World Economic Forum

World Economic Forum : टेक महिंद्रा का झारखंड पर भरोसा: एआई, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में बड़े निवेश का प्रस्ताव

Megha Sinha
World Economic Forum
World Economic Forum

World Economic Forum : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ हुई अहम बैठक, आईटी पार्क, स्किल डेवलपमेंट और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पर बनी सहमति

World Economic Forum : टेक महिंद्रा ने झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में निवेश का प्रस्ताव रखा। दावोस में हुई बैठक से राज्य के आईटी, रोजगार और डिजिटल इकोसिस्टम को नई दिशा मिलने की उम्मीद।
World Economic Forum : टेक महिंद्रा का झारखंड पर भरोसा: एआई, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में बड़े निवेश का प्रस्ताव 1

World Economic Forum : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के दौरान झारखंड के औद्योगिक और डिजिटल भविष्य को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन एवं झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ वैश्विक आईटी कंपनी टेक महिंद्रा की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। टेक महिंद्रा के IMEA डिवीजन के हेड एंड प्रेसिडेंट श्री शाहिल धवन ने झारखंड प्रतिनिधिमंडल को टेक महिंद्रा लाउंज में आमंत्रित किया, जहां राज्य में आईटी और डिजिटल इकोसिस्टम के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान टेक महिंद्रा ने झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव रखा। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड तेजी से ऊर्जा-सरप्लस राज्य बनने की ओर अग्रसर है, जो एआई और डेटा सेंटर जैसी ऊर्जा-सघन तकनीकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। इस संदर्भ में टेक महिंद्रा ने अंडरग्राउंड एनर्जी स्टोरेज सहित उन्नत ऊर्जा समाधान विकसित करने में राज्य सरकार के साथ साझेदारी की इच्छा जताई।

टेक महिंद्रा ने झारखंड में प्रस्तावित आईटी पार्क को मजबूती देने के लिए रणनीतिक भागीदार के रूप में साथ आने का प्रस्ताव भी रखा। इससे राज्य में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा और निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कंपनी ने झारखंड में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने की संभावना पर भी सकारात्मक रुख दिखाया। यह जीसीसी आईटी सर्विसेज, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, माइनिंग रिसर्च, फाइनेंस, कस्टमर सपोर्ट और डिजिटल इनोवेशन जैसे वैश्विक कार्यों का संचालन करेगा।

World Economic Forum : टेक महिंद्रा का झारखंड पर भरोसा: एआई, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में बड़े निवेश का प्रस्ताव 2

इस पहल से झारखंड के युवाओं को स्थानीय स्तर पर वैश्विक अवसर मिलेंगे और राज्य को अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मानचित्र पर नई पहचान प्राप्त होगी। टेक महिंद्रा ने शिक्षा और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कंपनी उच्च शिक्षा, स्कॉलरशिप, डिजिटल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित कर रही है।

कंपनी ने राज्य के भीतर और बाहर झारखंड के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने हेतु सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर राज्य के आईटीआई और तकनीकी संस्थानों को अधिक उद्योग-उन्मुख और रोजगार-परक बनाने के लिए टेक महिंद्रा से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी से ही युवाओं को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकता है।

यह बैठक झारखंड को आईटी, डिजिटल इनोवेशन, निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। टेक महिंद्रा जैसे वैश्विक आईटी ब्रांड की रुचि से यह स्पष्ट है कि झारखंड अब निवेशकों के लिए एक उभरता हुआ डिजिटल हब बन रहा है।

World Economic Forum : टेक महिंद्रा का झारखंड पर भरोसा: एआई, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में बड़े निवेश का प्रस्ताव 3