Skip to content

CID छापेमारी के बाद JPSC मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, आयोग ने जारी किया आदेश

zabazshoaib

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा की नई तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही 14वीं पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने JPSC कार्यालय में छापेमारी की थी। जांच एजेंसियों ने आयोग के कार्यालय से कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं तथा परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ भी की है।

CID छापेमारी के बाद JPSC मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित, आयोग ने जारी किया आदेश 1

हालांकि, आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के आदेश में यह नहीं कहा है कि यह निर्णय CID की छापेमारी के कारण लिया गया है। लेकिन घटनाक्रम के क्रम में देखा जाए तो छापेमारी के तुरंत बाद मुख्य परीक्षा स्थगित होने से यह मामला और चर्चा में आ गया है।

उल्लेखनीय है कि 14वीं JPSC पीटी परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा लगातार अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे थे। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर आयोग द्वारा जारी की जाने वाली अगली अधिसूचना और नई परीक्षा तिथि पर टिकी हुई है।