Skip to content

Jharkhand News : झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल को विधि रत्न से सम्मानित किया

Megha Sinha


Jharkhand News : झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा ने आज भव्य समारोह और सेमिनार में झारखंड में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य करने और विधि शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य करने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को विधि रत्न सम्मान से सम्मानित किया l विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रोफेसर चन्द्रभूषण शर्मा ,विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलसचिव और प्रॉक्टर श्री सीद्धिक रज्जाक , नेशनल ला यूनिवर्सिटी पटना के डीन डॉ अजय कुमार और झारखंड विधि महाविद्यालय के संस्थापक सचिव श्री डी एन मिश्रा और प्राचार्य डॉ विकास राय ने संयुक्त रूप से यह सम्मान उन्हें दिया l इस अवसर पर कोडरमा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगदीश सलूजा, सरकारी वकील श्री तारकेश्वर प्रसाद सहित भारी संख्या में शिक्षाविद, अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे lJharkhand News

श्री शुक्ल पिछले साढ़े चौदह बर्षों से लगातार झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन रह चुके हैं तथा झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए और विधिक शिक्षा के उन्नयन के लिए बेजोड़ और बेमिसाल कार्य किया है lकोरोना जैसी महामारी में राज्य के अधिवक्ताओं के इलाज और उनके परिजनों की देखभाल के लिए श्री शुक्ल ने सराहनीय कार्य किया l