Skip to content

Koderma News: कांग्रेस का एक दिवसीय धरन प्रदर्शन , MMDR बिल और चंदा चोरी पे केंद्र सरकार पे बोला हमला

Megha Sinha

Koderma News : जिला समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी, खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार और राम मंदिर चंदे की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Koderma News : खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम(MMDR), 2026 तथा अयोध्या राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में हनुमान मंदिर परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचकर धरना दिया।

धरना को संबोधित करते हुए प्रकाश रजक ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध खनिज संपदा से है। कोयला, लौह अयस्क सहित अन्य खनिज राज्य की अर्थव्यवस्था, राजस्व, रोजगार और विकास से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों में ऐसा कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे झारखंड के हित प्रभावित हों। खनन से होने वाले राजस्व का लाभ राज्य की जनता को मिलना चाहिए।

राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और श्रद्धालुओं ने विश्वास के साथ मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। इसलिए चंदे से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच और पूरी पारदर्शिता जरूरी है। कांग्रेस आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही के पक्ष में है।

प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्यों के अधिकारों और संघीय व्यवस्था की भावना का सम्मान करना चाहिए। प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू ने भी राम मंदिर चंदे से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिल दास, आनंद कुमार मेहता, दशरथ पासवान, मालती चंद्रा, मिस्बाह उद्दीन, सैयद नसीम, राजू सिंह, विजय सिंह, फैयाज, केसर, कयुम उद्दीन, प्रदीप सिंह, चांद आलम, पवन कुमार सिंह, मोहम्मद कासिम, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय दत्त ने किया।