Skip to content

Koderma News : सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया में बड़े धूमधाम से रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया

Megha Sinha

Koderma News : विद्यालय प्रांगण में बच्चियों ने राखी बांधकर मिठाई खिलाकर मनाया रक्षा बंधन.

Koderma News : राखी का धागा तुम्हें हर मुश्किल से सुरक्षित रखे और तुम्हारे जीवन में खुशियाँ लाए।

Koderma News : कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत कृषि के गोद में बसा फुलवरिया पंचायत में संचालित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में बड़े धूमधाम से नन्हे मुन्हे बच्चियों ने बच्चो के कलाई पर राखी बांधकर व मिठाइयां खिलाकर रक्षा बंधन बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक सुखदेव हजाम ने कहा रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है,जो हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है.इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है,जो पूरे भारत में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका-शिक्षक ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य ने राखी बांधकर व मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास लाने का कार्य किया।वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिस्त्री ने कहा धार्मिक दृष्टिकोण से राखी का महत्व तभी पूर्ण होता है जब बहन अपने हाथों से भाई की कलाई पर राखी बांधे और उसे तिलक कर आशीर्वाद दे.विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण मेहता ने कहा हैप्पी रक्षाबंधन.रक्षाबंधन त्योहार पर मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान आपकी हर इच्छा पूरी करें और आपको हर खुशी मिले आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं.इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से अपनी भागीदारी निभाई। मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता,अरुण कुमार,अभिषेक कुमार साव शिक्षिका ममता कुमारी उपस्थित रहे.मौके पर सैकड़ो छात्र-छात्राएं भाग लिया.