Skip to content

Koderma News : संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर पूरी ताकत से काम करें कार्यकर्ता : अंबा प्रसाद

Koderma News : कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कोडरमा परिसदन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Koderma News : बैठक की शुरुआत झारखंड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Koderma News : बैठक को संबोधित करते हुए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कैंपेन कमेटी की अध्यक्ष सह बड़कागांव की पूर्व विधायक श्रीमती अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अंबा प्रसाद ने कहा, “संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव से होती है। हमें हर बूथ तक पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को समझना होगा और उनके अधिकारों की आवाज बनना होगा। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और एकजुटता के साथ ही कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें उचित मंच पर मजबूती से उठाएं।

Koderma News : संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर पूरी ताकत से काम करें कार्यकर्ता : अंबा प्रसाद 1

श्री रजक ने कहा, “हमारा प्रयास संगठन को केवल पदाधिकारियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करना है। जनता के बीच हमारी मौजूदगी लगातार बनी रहनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता से सीधा संवाद ही संगठन को मजबूत आधार देगा।”

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा प्रखंड, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा।

बैठक में प्रदेश सचिव चंद्र भूषण साव, SIR कमेटी के जिला प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल दास, दशरथ पासवान, अज्जू सिंह, पवन कुमार सिंह एवं मोहम्मद कासिम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ अली, सेवा दल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संजय दास, प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह एवं कयूम उद्दीन, इंटक जिला अध्यक्ष चांद आलम, सोनू वारसी, अनिल यादव, गणेश सरकार, पप्पू दास, फैयाज केसर असगर अली, कृष्ण दास, राजकिशोर पासवान, उमेश साहू, खुर्शीद आलम, अजय कृष्णा एवं संतोष यादव सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया।