Skip to content

Koderma News : छात्रों के समर्थन में भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च, समाहरणालय का किया घेराव, JPSC/JSSC मामले की CBI जांच एवं छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Koderma News : भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के तत्वावधान में बुधवार को छात्रों के समर्थन में बजरंगबली मंदिर चौक से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का घेराव कर JPSC/JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया के लोकप्रिय विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित रहे।

Koderma News : सभा को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा की रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में दरोगा बहाली, अधिकारियों की नियुक्ति सहित करीब सवा लाख विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियां हुईं, लेकिन एक भी घोटाला साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि कोई एक भी नियुक्ति घोटाला साबित कर दे तो वे राजनीति से संन्यास लेने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाए, लेकिन तत्कालीन सरकार ने किसी छात्र पर मुकदमा नहीं किया और सभी मामले वापस लेकर एक महीने के भीतर परीक्षा आयोजित कराई। इसके विपरीत वर्तमान झारखंड सरकार ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज कराया और उन पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा JPSC/JSSC मामले की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में जितनी भी परीक्षाएं हुईं, वे किसी न किसी रूप में विवाद और कथित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं, जिसके कारण युवाओं को समय पर नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र देश और समाज का भविष्य हैं। वे वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा में अनियमितता सामने आने से उनका मनोबल टूटता है।

अनूप जोशी ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए। उन्होंने JPSC/JSSC की CBI जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई से ही छात्रों एवं आम जनता का सरकार और व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम हो सकेगा।

जिला प्रभारी प्रवीण मेहता ने भी सभा को संबोधित करते हुए छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कार्यक्रम को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितीश चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित, डोमचांच नगर परिषद अध्यक्ष सह भाजपा कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरशद खान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्प्रभाकर लाल रावत ने भी संबोधित किया।

आक्रोश मार्च एवं घेराव कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री रामप्रसाद साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज कुमार यादव,कार्यालय मंत्री हरी पंडित, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मंडल प्रवासी सूरज प्रताप मेहता, बिनय कुमार मोदी द्वारिका राणा,रामदेव मोदी,विजय राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रामचंद्र राम,एससी मोर्चा जिला महामंत्री महादेव दास,सुरेंद्र मोदी,मुकेश राम,बासुदेव यादव,रमेश यादव,सदानंद यादव,सुदेश मोदी,प्रमांशु कुमार,प्रवीण कुमार मोदी बंटी,डॉ के पी चौधरी,बीरेन्द्र स्वर्णकार,बैजनाथ यादव,महेंद्र यादव, सुनील बड़गावे,मण्डल अध्यक्ष, संजय पासवान, सुनील पंडित,प्रिया देवी,सुनील भारती, सुजीत मेहता,सुरेंद्र यादव, सुनील यादव,रणजीत सिंह, चन्दन पासवान, नंदकिशोर सोनी, मनोज साव, राजेंद्र सिंह,नगर महामंत्री संदीप गुप्ता, पवन सिंह,पारिजात सिंह,ब्रह्मदेव यादव,अशोक कुमार साव,कुलदीप राम,यमुना प्रसाद यादव,नारायण साव,साकेत सिंह,सतीश राणा,विनोद कुमार,सुभाष पंडित,रामचंद्र यादव,प्रिंस सिंह,मुन्ना वर्णवाल,सीताराम भगत,जी, पंकज सिंह, चन्दन सिन्हा,सचिन्द्र शर्मा, शंकर मोदी , शंकर कुमार राणा,मुकेश यादव,संजय सिंह,पिंकी देवी ,मनीष कुमार, रितेश कुमार, विशाल गुप्ता, राजू पासवान, शंकर सिंह,गोरेलाल कुमार, रमेश भारती, दिलीप सिन्हा, पिंटू कुमार,रंजन कुमार राय,जगदीश मेहता,श्रीकांत यादव,भगवान दास,कारु सिंह,ललित कुमार शर्मा,मुकेश यादव,सुभाष चंद्र, कुसुम देवी,सुनीता देवी,सुरेश विश्वकर्मा,मुन्ना राणा,अशोक यादव,मनोहर यादव,मिथलेश कुमार,रामदेव यादव,कपिलदेव यादव,अर्जुन यादव,,विनोद यादव,विष्णु तिवारी,कृष्ण कांत तिवारी,अनिल कुमार पांडेय,हरि यादव,विनोद कुमार वर्णवाल,मथुरा पंडित,राजकुमार तिवारी,विक्रम तिवारी,पिंटू कुमार पंडित,गुलाब प्रसाद,रामेश्वर सुंडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।