Skip to content

Koderma News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोडरमा में आक्रोश,राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Koderma News : झुमरीतिलैया के सुभाष चौक पर राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, SIR और मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल; चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

Koderma News : कोडरमा के झुमरीतिलैया में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। राजद नेताओं ने बिहार और अन्य राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाए और लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। वहीं, निर्वाचन आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाना है।

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखण्ड प्रदेश के आह्वान पर 26 सितंबर को; झुमरीतिलैया के सुभाष चौक के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन। राजद ने बिहार और बंगाल सहित अन्य राज्यों में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने के विरोध में खोजी मीडिया रिपोर्ट में तथाकथित पुख़्ता सबूत आने के बाद राजद नेताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया और वोट चोर गद्दी छोड़-लोकतंत्र लूट बंद करो के नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम में राजद के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर (SIR) के नाम पर साजिश के तहत लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इसके साथ ही, ईवीएम की विश्वसनीयता और मतदान के बाद वोट प्रतिशत में अचानक बदलाव को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए,लेकिन सरकार और चुनाव आयोग ने कान में तेल डाल कर सोई रही।

Koderma News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोडरमा में आक्रोश,राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला 1


श्री यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यह कृत्य सीधे तौर पर देश के संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के मताधिकार पर कुठाराघात है। एसआईआर के नाम पर सुनियोजित तरीके से गरीब, वंचित और विपक्षी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो उनके तानाशाही रवैया को दर्शाता है। राष्ट्रीय जनता दल इस अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक जोरदार संघर्ष जारी रखेगा। जब तक चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी नहीं बनाया जाता, हमारा यह विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम,मनोज रजक,शिवशंकर बर्णवाल,संजय दास,दीपक यादव,मो मुबारक,संतोष चंद्रवंशी,सोनू चंद्रवंशी,मो शमीम,मो इमरान,बब्लू पांडेय,चुन्नू मंसूरी,अशोक यादव,मुखिया,धर्मेंद्र यादव,सहदेव यादव,राजू यादव,मनोज यादव,किशोरी यादव,सुबोध यादव, कुलदीप यादव,चरनजीत सिंह, धीरज यादव, दीपक यादव,रविन्द्र रजक, राहुल सिंह, राजन यादव,प्रिंस साव,सागर खान, जय प्रकाश यादव, शंकर यादव,बीरेंद्र पासवान,अरविंद सिंह,जैकी यादव,सिकंदर यादव,सुमित कुमार,संजय रजक,धर्मेंद्र पांडेय, रविन्द्र रजक,मोहन यादव,जागेश्वर रजक,पवन यादव,नीरज पासवान,पवन भगत समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।