Skip to content

Koderma News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Koderma: विति रात शनिवार को कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल, घायल की पहचान बंगाखलार निवासी 13 वर्षीय सीमा कुमारी पिता अजय भुल्ला, 22 वर्षीय राजकुमार पिता रामजी भुल्ला और 40 वर्षीय संगीता देवी पति अजय भुल्ला के रूप मे हुई है मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोमचांच से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी क्रम में महेशपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में लेकर फरार हो गया। जिसमें उक्त सभी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डोमचांच थाना पुलिस आसपास के लोगों के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रह है।