Skip to content

झारखंड के 16 नए कॉलेजों में इसी वर्ष शुरू होगी पढ़ाई new colleges of Jharkhand

Shah Ahmad

रांची: राज्य में 4 महिला कॉलेजों, 7 मॉडल कॉलेजों एवं 5 डिग्री कॉलेजों (new colleges of Jharkhand) में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पढ़ाई शुरू होगी. इन कॉलेजों का भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नए कॉलेजों में इस सत्र से पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दे चुके हैं ताकि इस सत्र में ज्यादा से ज्यादा नामांकन स्नातक स्तर पर हो सके।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसमें पढ़ाई शुरू करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है बता दें कि
झारखंड में 61 नए कॉलेज खोलें जा रहे हैं जिनमें 13 मॉ़डल कॉलेज, 35 डिग्री कॉलेज एवं 13 महिला कॉलेज
की सूची निहित है. राज्य के 12 मॉडल कॉलेजों, 11 महिला कॉलेजों एवं 7 डिग्री कॉलेजों शिक्षक एवं कर्मचारियों की 871 पद सृजित किए गए हैं और अन्य कॉलेजों में पदों का सृजन प्रक्रिया की तैयारी चल रहा है।

राज्य के इन जिलों में मॉडल कॉलेजों निर्माण किया जा रहा है:-
पाकुड़,कोडरमा, गुमला, साहिबगंज, पलामू एवं गढ़वा शामिल है.

यहां भी खोले जाएंगे महिला कॉलेज:-
साहिबगंज,सरायकेला ,पाकुड़, गुमला ,खरसावां, लातेहार, देवघर, रामगढ़ एवं सारठ