Skip to content
Advertisement

JAC Board Exam Calendar 2024: JAC ने जारी किया परीक्षा संभावित कैलेंडर, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फरवरी में

JAC Board Exam Calendar 2024: JAC ने जारी किया परीक्षा संभावित कैलेंडर, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फरवरी में 1

JAC Board Exam Calendar 2024: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अगले साल फरवरी में होगी। वहीं, आठवीं की परीक्षा मार्च, नौवीं की जनवरी और 11वीं की फरवरी में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया। साथ ही, जैक की ओर से जारी सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन अब ऑनलाइन होगा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने शनिवार को जैक के स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह में इसे जारी किया। परीक्षा की संभावित तिथि की घोषणा करने के साथ ही उसके रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने की तिथि भी घोषित की गई है। आठवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन नवंबर में भरे जाएंगे। नौवीं और 11वीं के आवेदन सितंबर में ही लिए जाएंगे। वहीं 10वीं-12वीं के आवेदन अक्तूबरे में भरे जाएंगेे।

Also read: JAC Madhyama Result 2023 Out: JAC Madhyama का रिजल्ट हुआ जारी, रिजल्ट चेक करने के लिए पढ़ें पूरी खबर


मॉर्क्सशीट का होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन जैक द्वारा जारी मैट्रिक-इंटर व अन्य सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन ऑनलाइन कहीं से भी हो सकेगा। जैक ने रिजल्ट रिपोजिटरी (जैक रिजल्ट आर्काइव पोर्टल) बनाया है। इसमें ई-वेरिफिकेशन किया जा सकेगा।

JAC Board Exam Time Calendar 2024: जैक ने जारी किया परीक्षा का संभावित कैलेंडर

परीक्षाएं संभावित तिथि:

  • आठवीं मार्च 2024
  • आठवीं (स्पेशल) जून 2024
  • नौवीं जनवरी 2024
  • 10वीं फरवरी 2024
  • 10वीं (पूरक) जुलाई 2024
  • 11वीं फरवरी 2024
  • 12वीं फरवरी 2024
  • 12वीं (पूरक) जुलाई 2024
  • मदरसा जुलाई 2024
  • मध्यमा जुलाई 2024
  • पीटीटी सितंबर 2024
  • इंटर वोकेशनल फरवरी 2024
  • आकांक्षा मार्च 2024
  • मॉडल स्कूल अप्रैल 2024
  • आवासीय विद्यालय अप्रैल 2024
Advertisement
JAC Board Exam Calendar 2024: JAC ने जारी किया परीक्षा संभावित कैलेंडर, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फरवरी में 2
JAC Board Exam Calendar 2024: JAC ने जारी किया परीक्षा संभावित कैलेंडर, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फरवरी में 3