Skip to content

Rojgar Mela: कोडरमा में 17 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती; 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

zabazshoaib

Koderma: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय कोडरमा द्वारा 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को 10 बजे से रोजगार मेला (Rojgar Mela) का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। कुल 900 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Koderma Job Fair: रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार प्रतिमाह ₹10,000 से ₹50,000 तक वेतन मिलने की संभावना है। भर्ती शिक्षक, टीजीटी एवं पीजीटी टीचर, ऑफिस असिस्टेंट, जीएनएम, नर्स, ऑफिस बॉय, ओटी हेल्पर, पियून, वॉशरमैन, ड्राइवर, फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, स्टोर इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबिलाइजर, प्लम्बर, लेक्चरर, सोलर ट्रेनर, फिटर, लैब असिस्टेंट और अकाउंटेंट सहित कई पदों के लिए की जाएगी।

Koderma Rojgar Mela: जिला नियोजनालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूमे/बायोडाटा, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतियां, नियोजनालय निबंधन कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर आना होगा।

यह रोजगार मेला जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

Koderma Job Fair: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में:

  • आयोजन तिथि : 17 जुलाई 2026
  • समय : पूर्वाह्न 10 बजे से
  • कुल रिक्तियां : 900
  • संभावित वेतन : ₹10,000 से ₹50,000 प्रतिमाह
  • आवश्यक दस्तावेज : रिज्यूमे, प्रमाण पत्र, नियोजनालय निबंधन कार्ड, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो।
Rojgar Mela: कोडरमा में 17 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती; 50 हजार तक मिलेगी सैलरी 1

Rojgar Mela: कोडरमा में 17 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती; 50 हजार तक मिलेगी सैलरी 2