VBU UG Admission 2026-30: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU Hazaribag) के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत (Constituent) और संबद्ध (Affiliated) कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन की प्रक्रिया आज, 13 जून से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।इच्छुक और योग्य विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
VBU UG Admission 2026-30: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
विद्यार्थी नीचे दी गई समय-सारणी के अनुसार अपना आवेदन और नामांकन सुनिश्चित करें:
VBU NOTICE: कार्यक्रम तिथि और समय
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 13 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
- प्रथम मेधा सूची (1st Merit List) 04 जुलाई 2026
- दस्तावेज़ों का ऑफलाइन सत्यापन 04 जुलाई से 11 जुलाई 2026
- ऑनलाइन नामांकन की अवधि 04 जुलाई से 13 जुलाई 2026

VBU UG Admission2026-30: आवेदन से जुड़ी मुख्य बातें और नियम
आवेदन का माध्यम: विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (General/OBC/SC/ST) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है। ध्यान रहे कि आवेदन या नामांकन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
मेधा सूची का आधार: फर्स्ट मेरिट लिस्ट 12वीं (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आरक्षण नीति: नामांकन प्रक्रिया में झारखंड सरकार की वर्तमान आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
सावधानी बरतें: विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को आवेदन पत्र पूरी सावधानी से भरने की सलाह दी है। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर आपका नामांकन रद्द किया जा सकता है।
VBU UG Admission 2026-30: विषयों के चयन को लेकर जरूरी निर्देश
स्नातक के नए सत्र में इस बार विषयों के चयन को लेकर कुछ बदलाव हैं:
1. विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपने मेजर विषय (Major Subject) का चयन करना होगा।
2. अन्य सहायक और अनिवार्य विषयों का आवंटन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कॉलेजों द्वारा किया जाएगा।
How to apply)VBU UG Admission 2026-30:कैसे करें आवेदन?
VBU Hazaribagh: पात्र छात्र झारखंड छात्रवृत्ति एवं नामांकन के आधिकारिक चांसलर पोर्टल (https://universities.jharkhand.gov.in/home) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भर सकते हैं। आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
ताजा अपडेट्स के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और चांसलर पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।

